Showing posts with label Homeopathic education. Show all posts
Showing posts with label Homeopathic education. Show all posts

मुसीबत में है होम्योपैथी चिकित्सक …बना सर दर्द क्लीनिकल प्रतिष्ठान (पंजीकरण और नियमन) अधिनियम,2010 - The Clinical Establishments (Registration and Regulation) Act

Wednesday, 3 April 2013

आयुष पद्दतियों में से होम्योपैथी के लिये एक और बुरी खबर !! पिछ्ले कुछ सालों से अटपटे फ़ैसलों ने चिकित्सकों को सरदर्दी मे डल दिया है । सबसे पहली मार माननीय उच्चतम न्यायालय ने पौंडं पैंकिंग ( ४५० मि.ली. ) की बिक्री पर रोक लगाकर लगाई , छोटी पैंकिग का चलन बढा , राज्य सरकारों को अधिक रेवन्यू की प्राप्ति हुई लेकिन होम्योपैथॊम्के लिये यह सरदद बन के रह गया , उसके बाद कुछ ही सालों के अब्न्दर केन्द्र ने   G.M.P. ( Good Manufacturing Practices ) के   अन्तर्गत होम्योपैथिक दवाओं पर expiry date  को अंकित करना आवशयक कर दिया । एक और बेतुका नियम , जब expiry होती ही नही तो इस चलन को क्यूं लागू किया !!

Do you want such act ?

लेकिन हाल मे ही उत्तर प्रदेश मे २८ फ़रवरी २०१३ से लागू भारत सरकार के  क्लीनिकल प्रतिष्ठान (पंजीकरण और नियमन) अधिनियम, 2010 ने रही सही कसर पूरी कर दी । लेकिन यह सरदर्द मात्र होम्योपैथों के लिये नही बल्कि मेडिकल सेवा मे आने वाले हर उस प्रतिषठान की है जिसमॆ एलोपैथिक चिकित्सक , डेन्टल चिकित्सक, डाइगनोस्टिक सेन्टर  और आयुष पद्दतियों के सभी चिकित्सक शामिल हैं । एक बार राज्यों द्वारा अपनाने पर इस अधिनियम के अनुसार, राज्य सरकारें क्लीनिकल प्रतिष्ठानों के पंजीकरण के लिए प्रत्येक जिले में पंजीकरण प्राधिकरण की स्थापना करेंगी। किसी भी चिकित्सक  को क्लीनिकल प्रतिष्ठान चलाने के लिए इस अधिनियम के प्रावधानों का पालन करना होगा।

अधिक जानकारी के लिये http://clinicalestablishments.nic.in/ पर जायें । हिन्दी में प्रारुप को डाऊनलोड करने के लिये हाँ जायें और अंग्रेजी मे डाउनलोड करें यहाँ से ।

एक्ट की नयी व्यवस्थाओं इतनी अधिक जटिल हैं कि इस के  अनुसार चिकित्सीय स्थापनों  को चलाना अब आसान नही रहा । उत्तर प्रदेश मे दम तोडती चिकित्सा आने वाले दिनों मे किस मोड पर होगी इसका अनुमान लगाना कोई मुशिकिल नही दिखता  । पहले से ही CPMT  मे अरुचि लेते छात्रों का मनूबल नयी व्यवस्था के चलते और भी घटॆगा । कुछ साल पहले जहाँ लाखों छात्र- छात्र्यें CPMT मे शरीक होते थे कुछ सालॊ मे यह प्रतिशत चन्द हजारों तक पहुँच चुका है ।

आखिर देखते है  कि क्या है यह अधिनियम और क्यूं इस एक्ट के लागू होने से आयुष चिकित्सकॊ को कठिनाईयों का सामना करना पडेगा ।

एक्ट क्या  है :

संक्षिप्त रुप मे समझें कि अब सरकार यह तय करेगी कि क्लीनिक चलाने के लिये आपके पास पर्याप्त जगह हो , प्रक्षिक्षत स्टाफ़ हो , क्लीनिक में शौचालय की व्यवस्था हो , आपातकालीन परिस्थितियों में अगर रोगी का इलाज क्लीनिक मे नही हो सकता है तो उसे पास के अस्पताल तक पहुँचाने के लिये एम्बुलेसं हो , आदि-२ ।

C.M.O. के पास यह अधिकार होगा कि अगर चिकित्सक एक्ट का पालन नही करता है तो उस पर पहली बार १०००० रु. , दूसरी बार ५०००० रु और तीसरी और अन्तिम बार ५ लाख रु तक का जुर्माना लगाया जाय ।

एक्ट के अनुसार यदि चिकित्सक मेडिकल सेवा के अलावा और किसी कार्य /कारोबार मे लिप्त पाया जायेगा तो उसे दुराचार ( misconduct ) की संज्ञा दी जायेगी :) section 68 part 1

What Is Clinical establishmentAct?

  • This bill makes it mandatory for each and every clinical establishment including every individual clinic, consulting chamber, laboratory or any other investigative or treatment place without indoor beds, nursing homes, hospital etc. by whatever name it may be called to register and follow minimum standards of infrastructure i.e. of space / equipment and qualified para medical staff.
  • It provides for mandatory registration of all clinical establishments, including diagnostic centers and  single-doctor clinics across all recognized systems of medicine both in the public and private sector  except those run by the Defense forces
  • As-is-where-is Initially, provisional registration would be granted within 10 days of application on ‘as- is-where-is basis upon receiving the application filed with supporting documents. Once standards have been notified, permanent registration would be provided to all those conforming to the notified standards.
  • To stabilize the emergencypatient (with its grammatical variations and cognate expressions) means, with respect to an emergency medical condition specified in clause (f), to provide such medical treatment of the condition as may be necessary to assure, within reasonable medical probability, that no material deterioration of the condition is likely to result from or occur during the transfer of the individual from one clinical establishment to other.
  • The registering authoritycan impose fines for non-compliance and if aclinical establishmentfails to pay the same, itwould be recovered as anarrear of land revenue.
  • Penalties for non registration :There are stringent and huge monitory penalties for non registration by any professional, which are more than many criminal penalties of IPC.For First Offence, 10,00 FOR SECOND 50,000,subsequent offenses Rs.5 Lakhs.
  • Any person serving in non registered establishment 25,000/-Disobeying any direction or obstruction to inspection Rs. 5 Lakhs.
  • Rajasthan and UttarPradesh have alreadyadopted the Act.
  • The state government is making an all out effort to crack the whip on private clinics and hospitals with an Act which would require them to declare the amount of fees they charge, the number of services they offer and get registration from the medical authorities to set up a health facility.
  • clinics and private hospitals will have to mention on a display board about the services they are providing and the fees they are charging for that.
  • The proposed Act envisages to have district level committees, which would include district collector, chief medical health officer and superintendent of police.
  • Act would also prescribe minimum quality standards of services at the private clinical establishments. A medical department official said under the Act, no one can open clinics and hospitals without applying for registration. For the first two years, the department would issue temporary registration and after two years, permanent registration would be provided.

होम्योपैथिक चिकित्सकों  के लिये एक्ट के ऋण पक्ष और कुछ सुझाव :

( केन्द्रीय होम्योपैथिक परिषद के सदस्य डां अनुरुद्ध वर्मा से बातचीत के आधार पर )

  • होम्योपैथी में अधिकतर क्लीनिक एकल चिकित्सकॊ द्वारा संचालित किये जाते हैं जिसमें से अधिकतर में चिकित्सक स्वंय ही औषधियों की डिस्पेन्सिंग करते हैं । ऐसी दशा में जब मानक तय किये जाये तब इन्हें एलोपैथी के मानकों पर न कसा जाये क्योंकि होम्योपैथी में कम स्थान , कम उपकरण , कम संसाधन आदि की जरुरत पडती है और चिकत्सक अपने क्लीनिक  से रोगी को औषधि उपलब्ध कराता है ।ऐसे मे होम्योपैथी के लिये क्लीनिक स्थापित करने के लिये अलग मानक तय करना चाहिये । यदि होम्योपैथी क्लीनिक पर एलोपैथी के मानक तय किये जायेगें तो क्लीनिक खोलना और चलाना कठिन हो जायेगा।
  • इस एक्ट मे होम्योपैथिक के अधिकारियों एवं संस्थाओं तथा प्रतिनिधियों को समुचित स्थान नही दिया गया है तथा जिला स्तर पर भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व नही है जिससे होम्योपैथिक चिकित्सकों के हितों की अनदेखी हो सकती है । एक्ट के अंतर्गत गठित होने वाली नेशनल कांउनसिल एवं जिला कमेटियों में एलोपैथी की प्रोफ़ेशनल संन्स्थाओं , अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को अधिक प्रतिनिधित्व दिया गया है परतुं नेशनल कांउनसिल मे भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के तीन सदस्यों को स्थान दिया गया है जबकि केन्द्रीय होम्योपैथिक परिषद के मात्र एक प्रतिनिधि को स्थान मिला है ।
  • होम्योपैथिक चिकित्सक के लिये प्रशिक्षित स्टाफ़ उपब्ध हो पाना भी संभव नही है क्योंकि होम्योपैथी मे फ़ार्मासिस्ट का कोई अधिकृत प्रशिक्षण नही है ।

मौजूदा हाल मे यह एक्ट होम्योपैथिक चिकित्सकों के लिये एक आधात से कम नही है । अधिक्तर मध्यम वर्गों से आने वाले छात्र / छात्रायें और उनके अभिवावक क्या इस बोझ को सह पायेगें ? आगे क्या होगा यह तो समय ही बतायेगा !!

A bouquet of Homeopathic books in pdb format ( special 257th Hahnemann Birthday edition )

Thursday, 12 April 2012

Image

This set contains 34 books & ISILO  software needed to open these books.

1. THE ENCYCLOPEDIA OF PURE MATERIA MEDICA By TIMOTHY F. ALLEN, A.M., M.D.

2. Keynotes And Characteristics With Comparisons of some of the Leading Remedies of the Materia Medica Henry C. Allen, M. D.

3.First Lessons in the Symptomatology of Leading Homœopathic Remedies by H. R. Arndt, M. D.

4.BONNINGHAUSEN’S CHARACTERISTICS MATERIA MEDICA & REPERTORY. by C. M. BOGER, M.D.

5. How To Use The Repertory with A Practical Analysis of Forty Homeopathic Remedies by Glen Irving Bidwell, M.D.

6. BŒNNINGHAUSEN’S CHARACTERISTICS MATERIA MEDICA by C. M. BOGER, M.D.

7. HOMŒOPATHIC MATERIA MEDICA by William BOERICKE, M.D

8. REPERTORY by Oscar E. BOERICKE, M.D

9. Studies in the Philosophy of Healing and others writing including The study of materia medica and taking the case 
C. M. BOGER

10. A SYNOPTIC KEY OF THE MATERIA MEDICA By Cyrus Maxwell BOGER

11. A DICTIONARY OF PRACTICAL MATERIA MEDICA By John Henry CLARKE, M.D.

12. The Genius of Homeopathy Lectures and Essays on Homeopathic Philosophy By Dr Stuart M. CLOSE

13. Practice of Homoeopathy By Paul F. Curie, M. D.

14. DECACHORDS  by A. Gladstone Clarke.

15. A DICTIONARY OF PRACTICAL MATERIA MEDICA By John Henry CLARKE, M.D.

16. KEY-NOTES TO THE MATERIA MEDICA by HENRY N. GUERNSEY, M.D

17. Chronic Diseases – Samuel Hahnemann

18. ORGANON OF MEDICINE by Hahnemann Samuel

19. SEVEN-HUNDRED RED LINE SYMPTOMS from COWPERTHWAITE’S MATERIA MEDICA Rewritten by J. W. Hutchison, M. D.

20. The Mnemonic Similiad by Stacy Jones

21. Kent’s Aphorisms and Precepts from extemporaneous lectures

22. CLINICAL CASES By Pr James Tyler Kent

23. LECTURES ON HOMOEOPATHIC PHILOSOPHY BY James Tyler KENT, A.M., M.D.

24. LECTURES ON HOMŒOPATHIC MATERIA MEDICA by JAMES TYLER KENT, A.M., M.D.

25. What the doctor needs to know in order to make a successful prescription By Dr James Tyler Kent

26. KENT’S NEW REMEDIES

27. KENT’S REPERTORY

28. LESSER WRITINGS by Dr J. T. KENT

29. Keynotes Of The Homoeopathic Materia Medica by Dr. Adolph VON LIPPE

30. Regional Leaders by E. B. Nash, M. D.

31. Leaders In Homoeopathic Therapeutics by E. B. NASH

32. The principles and Art of Cure by Homœopathy by HERBERT A. ROBERTS, M.D.

33. Compendium Mental diseases and their modern treatment By Professor Selden Haines Talcott (A.M., M.D., Ph.D)

34. THE PRESCRIBER  by John Henry Clarke

35. ISILO : software needed to open the pdb books

Download Link:  http://www.mediafire.com/?yeqtugajq1w

सेन्टिसमल स्केल से LM स्केल तक का सफ़र

Sunday, 7 August 2011

lm

पिछ्ले ३ महीनों मे जो महत्वपूर्ण परिवर्तन क्लीनिकल प्रैक्टिस  मे किये उसमे आर्गेनान के ६वें संस्करण का अनुकरण करते  हुये LM पोटेन्सी को अपनाना था । हाँलाकि इसका मन तो पिछ्ले साल ही बना लिया था  लेकिन लखनऊ मे LM दवाओं की उपलब्धता न के बराबर है , इस साल २ आर्डर SBL Limited  को भेजे लेकिन उनमे से एक काफ़ी लम्बे अर्से बाद प्राप्त हुआ । गत एक महीने में LM पोटेन्सी से मिल रहे परिणाम मुझे आशचर्यचकित करते रहे हैं । बिल्कुल साफ़ शब्दों मे कहना चाहूगाँ कि यह परिणाम सेन्टिसमल स्केल से अलग , त्वरित और बगैर किसी रोग मे बढोतरी ( Homeopathic aggravation ) किये थे । हाँलाकि शुरुआत इतनी सहज न थी , इतने लम्बे समय से सेन्टिसमल का साथ छोड्ना भी आसान न था । रोगियों के डेटाबेस को एक बार फ़िर से खंगालना पडा और  आर्गेनान आफ़ मेडिसन के छ्वाँ संस्करण को भी एक बार फ़िर से पढने की आवशयकता  पड गई  । हाँलाकि आज से २५ साल पहले तो आर्गेनान सिर्फ़ पास होने के लिये ही  पढी थी Smile। उन जटिल रोगियों मे जहाँ सेन्टिसमल पोटेन्सी की दवायें सही चुनाव होने के बावजूद काम नही कर रही थी या काम करने के बाद उनका action रुक सा गया था , उनमे बगैर दवा बदले LM को प्रयोग  किया , और  आजकल  जब इन महीनों मे वाइरल इन्फ़ेकशन आदि एक्यूट रोग बढ जाते हैं उनमें भी  आरम्भ मे करीब ३०% रोगियों और अब इधर ३ सप्ताह के बाद लगभग ६०% रोगियों में    LM   का प्रयोग कर रहा हूँ  और परिणाम आशचर्य़ चकित करने वाले रहे । जटिल रोगों ( chronic cases ) मे रुकी हुई progress को दोबारा और बगैर लक्षणॊं मे बढोतरी हुये देखा और वहीं एक्यूट रोगों मे इतनी त्वरित  प्रक्रिया  पहले कभी न देखी ।   फ़िलहाल मै ०/३ से ०/५ तक की पोटेन्सी प्रयोग कर रहा हूँ । आगे आने वाली कई पोस्ट LM  से मिल रहे परिणामों से संबधित रहेगीं ।

आखिर LM पोटेन्सी ही क्यूँ :

इसके लिये आर्गेनान के ५ वें  और ६ वे संस्करण को देखना पडेगा । हैनिमैन ने अपने जीवन काल मे होम्योपैथी चिकित्सा पद्दित मे निरंतर बदलाव किये , उनमे से एक महत्वपूर्ण बदलाव उनके जीवन के अंतिम दस वर्षॊं  मे था जिसमे उन्होंने होम्योपैथिक दवाऒं की मात्रा को और अधिक तनु और डायनामायिज किया और उसके परिणाम उनको बिल्कुल अलग दिखे । हैनिमैन इस बात से अनभिज्ञ नही थे कि अनेक संवेदनशील  रोगियों मे होम्योपैथिक औषधियाँ रोग के लक्षणॊं को बढा देती है । और उसके बाद शुरु होती है एक अंतहीन इंतजार की प्रक्रिया । भले ही होम्योपैथिक aggravation को होम्योपैथ दवा की क्रिया का एक हिस्सा मानें लेकिन कष्ट मे घिरा रोगी चिकित्सक के कहे अनुसार कम बल्कि  अधिकतर केस मे वह ऐलोपैथिक दवा लेकर होम्योपैथी मे वापस न आने की कसम खा लेता है ।

४ और ५ वें संस्करण  को अपनाने का सबसे अधिक नुकसान होम्योपैथिक प्रैक्टिस मे आये नौसिखियों और शौकिया लोगों ने किया और इन शैकिया होम्योपैथिक करने वालों को मुझे याद है कि नेशनल होम्योपैथिक कालेज ,  लखनऊ  के भूतपूर्व प्राचार्य प्रो. डां जी. चौधरी ने  बौक्सोपैथ ’ Boxopath ‘ की संज्ञा दे डाली   Secret telling smile  । अंधाधुन पोटेन्सी के साथ खिलवाड एक आम बात सी हो गई है ।   केन्ट “ Lesser Writings “ मे लिखते हैं

“ I should rather be in a room with a dozen people slashing with razors than in the hands of an ignorant prescriber of high potencies . They are means of tremendous harm , as well as of tremendous good . “ Kent -Lesser writings

सेन्टिसमल स्केल मे जहाँ दवा का अनुपात १:१०० का रहता है वहीं LM मे १: ५०००० का और हर step  पर succussions   १०० । ( सेन्टीसमल मे १० succussions ) नीचे दिये चार्ट से समझें ) औषधि को इस लेवल तक तनु किये जाने से जहाँ औषधि की पावर कई गुना बढ जाती है वहीं succussions की वजह से दवा से रोग की बढॊतरी की संभावना न के बराबर रह जाती है ।

LM पोटॆन्सी की उपलब्धता ०/१ से ०/३० तक  रहती है वहीं सेन्टीसमल मे पोटेन्सी  की  उपलब्धता  ३०-२००-१०००-१००००-५०००००-CM मे रहती है ।

Homeopathic Pharmacy Terminology

Courtesy : Valerie Sadovsky

Mother tincture

Alcohol extract of a soluble substance not potentized. Usually stored in 87% to 100% alcohol

Liquid stock bottle

Potentized remedy in solution (i.e. Sulphur 12c) preserved with 87% - 100% alcohol

Remedy solution bottle

1 pellet (#10) poppy seed size, of a lm potency or c potency is put in 4oz. of water + 2 to 3 teaspoons of 90-95% ethyl alcohol (Everclear). Succuss this bottle 8-10 times before taking out each dose (1-3 teaspoons) to put in the dosage cup

Dosage cup

A 4oz. cup of distilled water with 1-3 teaspoons from the remedy solution bottle. Stir vigorously, take 1 teaspoon as 1 dose

Succussion

To hit against a resilient object such as a leather bound book or the palm of your hand

Triturate

Grind in a mortar and pestle

Potency Symbols

LM
1:50,000 (50 millesimal scale); also written as LM/1, LM/2, 0/1, 0/2, or Q1, Q2, etc.
X
1:10 (decimal scale); also written as D in Europe
C
1:100 (centesimal scale); also written as CH in Europe
1M
1,000 C (centesimal scale)
10M
10,000 C (centesimal scale)
50M
50,000 C (centesimal scale)
CM
100,000 C (centesimal scale)
How to Make a 3C Trituration

1. 1 grain of plant, mineral, metal, etc., + 100 grains of milk sugar and triturated for 1 hour = 1C potency (trituration is done in three stages of twenty minutes each; see The Organon, paragraph 270 and footnote #150)

2. 1 grain of 1C + 100 grains of milk sugar + triturated for 1 hour = 2C potency

3. 1 grain of 2C + 100 grains of milk sugar + triturated for 1 hour = 3C potency

How to Make an LM Potency from a 3C Trituration

1. 1 grain of 3C potency diluted in 500 drops (100 drops alcohol and 400 drops water) = LM/0 (see The Organon, paragraph 270)

2. 1 drop of LM/0 + 100 drops of alcohol + 100 succussions = LM/1 potency

1 drop of LM/1 is put on 500 granules of milk sugar (#10 pellets)

3. 1 granule of LM/1 dissoved in one drop of water + 100 drops of alcohol + 100 succussions = LM/2 potency

  1 drop of LM/2 is put on 500 granules of milk sugar (#10 pellets)

4. 1 granule of LM/2 dissolved in one drop of water + 100 drops of alcohol + 100 succussions = LM/3 potency (continue this process up to the LM/30 potency)

"Mass Production" Method

Supplies:
Poppy seed size pellets of sac lac.
Distilled water.
Everclear.
"Wet" measurement vial (W-MV) : 1 dram vial with 1 drop of water and 100 drops of Everclear.
"Dry" measurement vial (D-MV): 1 dram vial with 500 poppy seed size pellets of sac lac.
Unbleached coffee filter.
Pipette.
Empty clear 1 dram vial.
Empty amber 1 dram vial.
Sticky labels.
Method:
1. Put 1 pellet of LMn in a clear 1 dram vial. Using the pipette, add 1 drop of water and let it dissolve.
2. Place this vial side to side to the W-MV and fill it in with Everclear to the level of W-MV.
3. Succuss 100 times.
4. Place an empty clear 1 dram vial side to side to the D-MV, fill it in with sac lac pellets to the level of D-MV.
5. Spread the pellets on the coffee filter and pour the prepared solution over them. Let dry for 1 day.
Put into an amber vial, cork and label as LMn+1
To Dispense to a Patient:
Mix 4 oz of distilled water with 3 tea spoons of Everclear. Fill 2/3 of 6 oz amber bottle with this mixture. Add 1 pellet of LM.
Before each dose, the patient should succuss the bottle, put 1 tea spoon in
4 oz. of pure water, stir and take one tea spoon out of it.

फ़िर क्या कारण हैं  कि LM के प्रयोगकर्ता कम दिखाई पडते हैं :

LM पोटेन्सी आर्गेनान के ६ वें संस्करण मे आई जिसको हैनिमैन ने १८४२ मे अपनी मृत्यु से पहले के  दस वर्ष के दौरान  पूरा किया । कई होम्योपैथ मानते हैं कि आर्गेनान के ५ और ६ वें संस्करण मे कुछ खास फ़र्क नही है , लेकिन वह गलत हैं । आर्गेनान का यह अन्तिम संस्करण हैनिमैन की बदलती और उच्च सोच का माध्यम रहा । इस संस्करण मे ६० नये aphorisms डाले गये,  ४९ आंशिक एडीशंस किये गये और ५ वें संस्करण के ४० aphorisms को हटा दिया गया । लेकिन अफ़सोस हैनिमैन प्रकाशक से मनमुटाव के कारण   उसको उस वर्ष प्रकाशित न कर सके और  अगले ही वर्ष उनका देहांत हो गया । हैनिमैन के दूसरी पत्नी मैलेनी ने तमाम वादों के बाद भी इस छ वे संस्करण को प्रकाशित होने न दिया । विस्तृत मे देखें यहाँ । वह एक मोटी रकम चाहती थी और कोई प्रकाशक उनको देने को तैयार न हुआ और आर्गेनान का यह संस्करण उनके जीते जी भी प्रकाशित न हो पाया । औरॊ की तरह  हैनिमैन के पौत्र सुस हैनिमैन ने भी “ छ  वें संस्करण “ को प्रकाशित करवाना चाहा लेकिन मेलेनी ने उनको ऐसा न करने के लिये आगाह किया ।

“I beg to inform you that the exclusive rights to publish the 6th edition belongs solely to me and I possess th 6th edition of the Organon written by my late husband’s hand .Dr Suss’swork can have no claim whatever to be genunine . “

सन १८७८ मे मेलेनी की मृत्यु के बाद  यह हस्तलिपि जर्मनी मे सुरक्षित रही और सन १९२० मे यह पहली बार  डां विलियम बोरिक के अथक प्रयास से प्रकाशित हुई । सन १९२१ मे डा विलियम बोरिक ने ही  इसका अंग्रेजी अनुवाद भी  प्रकाशित किया । लेकिन तब तक होम्योपैथी चिकित्सा पद्दित कई देशॊं मे अपनी अच्छी पैठ बना चुकी थी और इस दौरान के चिकित्सक   ४  संस्करण के “ wait and watch “ तरीकों पर चलना शुरु हो चुके थे ।

छ्वे संस्करण के दिशानिर्देश को पूरी तरह से १९५० मे फ़्रांस के डां चार्लस फ़ौहद ने जारी किया | सन १९५७ में जेनेवा के  डा पियेर शिडिमिड ने एक पुस्तक प्रकाशित की , ’ Hidden Treasures of the 6th Edition of the Organon ’ । भारत मे LM को लाने का श्रेय सन १९५७ मे डां चौधरी के परिवार को रहा और आज भी विशव मे सबसे अधिक LM प्रयोगकर्ता भारत मे ही हैं । लेकिन इसके बावजूद  केन्ट के तरीकॊं पर चलने वालों की संख्या अपने देश मे कही अधिक है क्योंकि अधिकतर होम्योपैथी चिकित्सा संस्थानों  की ओ.पी.डी. मे आज भी पुराने संस्करण के तरीकों को ही  अपनाया जाता है ।

दूसरा एक और सबसे बडा कारण होम्योपैथिक दवा निर्माताओं का  होम्योपैथिक के मूल स्वरुप को बढावा न देना रहा । व्यवासायिक दौर मे प्रवेश कर  रही  होम्योपैथी  मे सबसे बडी  दिक्कत पेटेन्ट और काम्बीनेशन को बढावा देना भी है । बेतुके काम्बीनेशन से लैस अधिकतर निर्माता अपने पेटेन्ट प्रोडक्ट पर तो ध्यान देते हैं लेकिन मूल स्वरुप को नही । आखिर उनकी कमाई तो पेटेन्ट से ही होती है Angry smile

लक्षणॊं मे बढोतरी ( Aggravations ) और आर्गेनान के छ वें संस्करण मे  हैनिमैन का  नजरिया  :

लेकिन छ वाँ संस्करण कई मायने मे अलग था ।  ५ वें संस्करण को अतीत मानते हुये  हैनिमैन ने aphorism 246 के foot note मे लिखा :

footnote 132 of § 246 Sixth Edition

HAHNEMANN

What I said in the fifth edition of the organon, in a long note to this paragraph in order to prevent these undesirable reactions of the vital energy, was all the experience I then had justified. But during the last four or five years, however, all these difficulties are wholly solved by my new altered but perfected method. The same carefully selected medicine may now be given daily and for months, if necessary in this way, namely, after the lower degree of potency has been used for one or two weeks in the treatment of chronic disease, advance is made in the same way to higher degrees, (beginning according to the new dynamization method, taught herewith with the use of the lowest degrees).

footnote 156 § 270 Sixth Edition

HAHNEMANN

…..by means of this method of dynamization (the preparations thus produced, I have found after many laborious experiments and counter-experiments, to be the most powerful and at the same time mildest in action, i.e., as the most perfected) the material part of the medicine is lessened with each degree of dynamization 50,000 times yet incredibly increased in power…..

डेसीमल और सेन्टिसमल पोटेन्सी के साथ LM पोटेन्सी  किसी भी होम्योपैथिक चिकित्सक की प्रैक्टिस का उपयोगी हिस्सा हो सकती  है । आवशयकता है समयानुसार उनको विभिन्न रोगों मे प्रयोग करने का और परिणाम निकालने का ….

संबधित पोस्ट :

pkt 2

Blog Author ( ब्लाग रचयिता ) : डा. प्रभात टन्डन
जन्म भूंमि और कर्म भूमि लखनऊ !! वर्ष १९८६ में नेशनल होम्योपैथिक कालेज , लखनऊ से G.H.M.S. किया , और सन १९८६ से ही इन्टर्नशिप के दौरान से ही प्रैक्टिस मे संलग्न .. वर्ष १९९४ मे P.H.M.S. join करते-२ मन बदला और तब से प्राइवेट प्रैक्टिस मे ………. आगे देखें

Clinic : Meo Lodge , Ramadhin Singh Road , Daligunj , Lucknow
E mail : drprabhatlkw@gmail.com
Landline No : 0522-2740211. 0522-6544031
Mobile no : xxxxxxxxx

Digg This

कम्पलीट रिपर्ट्री २००९ – डाउनलोड के लिये उपलब्ध

Wednesday, 11 March 2009

साभार: Edwin van Grinsven & Roger van Zandvoort

complete 2009

विशव मे सभी प्रोफ़ेशनल होम्योपैथों के बीच  कम्पलीट रिपर्ट्री की पहचान अपनी पूर्णता , सटीकता और मूल स्त्रोतों के कवरेज के लिये प्रसिद्ध है । रैजर वान जैन्ड्रवुड और इडविन वैन ग्रिन्सवन इसके पहले भी समय –२  पर नवीनतम संस्करणॊं को फ़्री मे डाउनलोड के लिये उपलब्ध करा  चुके हैं ।  कम्पलीट रिपर्ट्री २००९ का नवीनतम संस्करण डाउनलोड के लिये उपलब्ध है । इस नवीनतम संस्करण की कुछ मुख्य विशेषताओं मे  सर्चिगं का तरीका  और अधिक सुगम और प्रभावशाली , नये लक्षणॊं और औषधियों  का समावेश और नये स्त्रोतों से मिल रही जानकारी का समावेश भी  है । और सबसे विशेष बात कि यह बिल्कुल मुफ़्त है । बहुत से होम्योपैथिक चिकित्सकों  जिनके लिये नये और महँगे कम्पयूटर प्रोग्रामों  को खरीदना संभव नही है , यह एक अमूल्य तोहफ़ा है ।

कम्पलीट रिपर्ट्री के नवीनतम संस्करण को डाउनलोड करने के लिये यहाँ किल्क करे ।

रैजर वान जैन्ड्रवुड और इडविन वैन ग्रिन्सवन के द्वारा किये जा रहे कार्यों को जानने के लिये किल्क करें :

कम्पलीट रिपर्ट्री :  http://www.morphologica.com

कम्पलीट डायेनेमिक :  http://www.completedynamics.com

Amongst homeopathic professionals, the Complete Repertory is worldwide renowned for its completeness, accuracy and coverage of original sources.

Some of the  features are no books to carry around, a lighter life. find anything, see authors and sources &  use all x-references etc.

Thanks to Roger van Zandvoort & Edwin van Grinsven this software is available free to download .The software is available for Apple ® Mac and Microsoft ® Windows computers.Click HERE to download the free browser edition of entire complete repertory .

होम्योपैथी मे MD करने के विकल्प

Friday, 16 March 2007

कुछ दिन पूर्व मुम्बई से जूही जो B.H.M.S. अन्तिम वर्ष की छात्रा हैं ,पूछा था कि B.H.M.S करने के बाद होम्योपैथी मे MD psychiatry करने के लिये क्या-2 विकल्प हैं।
जूही
hello sir..actually m a final year BHMS student..i'm intersted in doin sumthing in pschiatry after dis..cud plz guide me a little bout it n wether there's MD psychiatry after BHMS?


जूही की तरह और भी होम्योपैथिक छात्र और कई चिकित्सक संभवत: उत्सुक होगें कि होम्योपैथी मे MD किन -2 विषयों मे और किन होम्योपैथिक मेडिकल कालेज से कर सकते हैं ।
MD ( होम्योपैथी ) 3 वर्षीय कोर्स है जो B.H.M.S करने के बाद इनमे से किसी 1 विषय मे कर सकते है
Materia Medica
Organon of Medicine
Repertory
Pharmacy
Practice of Medicine
Psychiatry
Pediatrics
MD (होम्यो) करने के लिये संबन्धित होम्योपैथिक कालेजों की लिस्ट नीचे दी गयी है । इनमे से central council ने 5 सरकरी कालेजों और 12 प्राइवेट कालेजों को अधिकृत किया है ।
सरकारी कालेज ( Govt. Colleges) :-

1-J. S. P. S. Govt. Homoeopathic Medical College, Ramanathapur, Hyderabad- University of Health Sciences, Vijaywada, Andhra Pradesh.
2-Govt. Homoeopathic Medical College, Irnamuttam, P.O. Manacaud, Thiruvananthapuram- I, - Kerala University, Thiruvananthapuram, Kerala
3-Govt. Homoeopathic Medical College, Karaparamba, Calicut, (Kozhikode)- Calicut University, Calicut, Kerala
4-Dr. Abhin Chandra Govt. Homoeopathic Medical College and Hospital, Unit- III, Kharvela Nagar, Bhubaneshwar, Distt. Puri, Utkal University, Bhubaneswar,Orissa.
5. National Institute of Homoeopathy, Block- GE, Sector- III, Salt Lake, Calcutta, Govt. of India.

प्राइवेट कालेज:
1-Bakson Homoeopathic Medical College & Hospital, (Dr. Kirpal Singh Bakshi Memorial Trust) D-6, Sector-10, NOIDA, UP- Rajasthan Vidyapeeth (Deemed University)
2-Jahangir Memorial Charitable Hospital Society Shri Sai Nath P. G. Institute of Homoeopathy, 109/4, Jawaharlal, Nehru Road, George Town, Allahabad, UP.
3-Dr. Madan Pratap Khuteta Rajasthan Homoeopathic Medical College, Vanasthali Marg, Station Road, Jaipur, Rajasthan- Rajasthan University, Jaipur.
4-Dr. M. L. Dhawale Memorial Trust, 40 Parekh Street, St. Girgaum, Mumbai- 400001, Maharasthra
5-Sonajirao Kshirsagar Homoeopathic Medical College, Vidhya Nagar, College Road (W), Beed-431122- Maharashtra University of Health Sciences, Nashik.
6. Shri Bhagwan Homeopathic Medical College and Indira Gandhi Memorial Hospital, CIDCO N- Aurangabad- 431003- Maharashtra University of Health Sciences, Nashik.
7. Kaka Saheb Mhaske Homoeopathic Medical College, Nagapur, Ahmednagar- 414111, Distt-Pune- Maharashtra University of Health Sciences, Nashik.
8. Bhartesh Homoeopathic Medical College, Dharwar Road, Belgaum- 590016, Karnataka-Rajiv Gandhi University of Health Sciences, Bangalore.
9. A. M. Shaikh Homoeopathic Medical College, Nehru Nagar, Belgaum, Karnataka- Rajiv Gandhi University of Health Sciences, Bangalore.
10-Fr. Muller’s Homoeopathic Medical College, Kankanady, Mangalore- 575002, Karnataka, Rajiv Gandhi University of Health Sciences, Bangalore.
11. Homoeopathic Medical College and Hospital, Medical College Campus, Gulbarga-585105, Karnataka – Rajiv Gandhi University of Health Sciences, Bangalore.
12. Dr. V. H. Dave Homoeopathic Medical College and Smt. S. I. Patel(Ipcowala) Homoeopathic Hospital, Hahnemann House, Amul Dairy Road, Anand- 388001, Dist- Kheda, Gujarat- Sardar Ballabh Bhai Patel University, Ballabh Vidhya Nagar

चलते-२ ताजा खबर :
दैनिक जागरण दिनाकं ९-६ -२००७

अब ऊत्तर प्रदेश मे भी पी जी के लिये रास्ता साफ़ ;देखें खबर , "26 साल बाद याद आये होम्यो कालेज "

लखनऊ, 8 जून (जागरण ब्यूरो) : प्रांतीयकरण के छब्बीस साल बाद अंतत: सरकार ने बदहाल होम्योपैथिक कालेजों की सुध ली। सात राजकीय कालेजों में केंद्रीय होम्योपैथी परिषद (सीसीएच) के मानकों के अनुरूप शिक्षकों के 194 तथा शिक्षणेत्तर स्टाफ के 404 नये पद सृजित किये गये हैं।
शिक्षकों के अभाव में इन कालेजों की बीएचएमएस डिग्रियों की मान्यता पर हमेशा सीसीएच की तलवार लटकी रहती थी। बहरहाल, पर्याप्त पद सृजन के बाद लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद होम्योपैथिक कालेजों में पीजी पाठ्यक्रम शुरू होने का भी मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रदेश में सात राजकीय होम्योपैथिक कालेज लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, मुरादाबाद, फैजाबाद, गाजीपुर और आजमगढ़ में हैं। प्रदेश सरकार ने 1981 में इन कालेजों का निजी क्षेत्र से प्रांतीयकरण किया था लेकिन मानकों के अनुरूप शिक्षकों व गैर शिक्षकों के पद सृजित नहीं किये। केंद्रीय होम्योपैथी के मानकों के हिसाब से प्रत्येक कालेज में तेरह प्रोफेसर तथा पंद्रह-पंद्रह रीडर व लेक्चरर के हिसाब से 43 शिक्षक होने चाहिये। जाहिर है कि सात कालेजों में 91 प्रोफेसर, 105 रीडर तथा 105 लेक्चरर सहित कुल 301 शिक्षक होने चाहिए। इसके विपरीत इन कालेजों में सिर्फ 146 पद स्वीकृत थे। इनमें प्रोफेसर और रीडर के सिर्फ दस-दस पद थे यद्यपि लेक्चरर के मानक से कहीं अधिक 126 पद स्वीकृत थे। यह अलग बात है कि इस समय सिर्फ दो प्रोफेसर, तीन रीडर तथा 75 लेक्चरर ही कार्यरत हैं। जाहिर है कि 301 के मानक के विपरीत सिर्फ 80 शिक्षक कार्यरत हैं। कमोबेश ऐसे हालात पिछले छब्बीस सालों से जारी थे। इन हालात में केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद पिछले कई सालों से मानकों के अनुरूप पद सृजित करने के लिए दबाव डाल रही थी। मौजूदा कार्यवाही सीसीएच के दबाव का ही नतीजा है। सरकार ने प्रोफेसर के 81 तथा रीडर के 95 नये पदों के अलावा लखनऊ, कानपुर व इलाहाबाद कालेजों में परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू करने के मानकों की पूर्ति करते हुए प्रोफेसर व रीडर के नौ-नौ अन्य पद सृजित किये हैं। प्रदेश के किसी भी राजकीय कालेज में फिलहाल पीजी पाठ्यक्रम नहीं चल रहे हैं। इसी के साथ सरकार ने इन कालेजों से सम्बद्ध अस्पतालों के संचालन के लिए चिकित्साधिकारियों, पैरा मेडिकल कर्मचारियों तथा गैर चिकित्सीय स्टाफ के भी 404 पद सृजित किये हैं। क्लीनिकल प्रशिक्षण की दृष्टि से सम्बद्ध अस्पताल किसी भी मेडिकल कालेज का अपरिहार्य अंग होते हैं।
वास्तव में अस्पताल की स्थापना बगैर कालेज संचालन की अनुमति ही नहीं मिलती लेकिन प्रदेश के किसी भी राजकीय होम्योपैथिक कालेज में इनडोर विभाग नहीं थे। बहरहाल, अब सूरत-ए-हाल बदलने की उम्मीद जगी है।

updated 11-6-2007