Homeopathy Promo in Africa :
must watch this interesting video clip from the movie -DAWA -The story of Jeremy Sherr, the man how's gonna save Africa with homeopathic medicine
Music-Rayms B
Directors: shahar Galnoor and Shani Ratzabi
photography : Daniel Kedem
Homeopathy Promo in Africa
Thursday, 25 August 2011
Complete Freund's Adjuvant (CFA) द्वारा गठिया से पीडित किये गये चूहों पर होम्योपैथिक औषधि रस टाक्स के परीक्षण ( Modulation of arthritis in rats by Toxicodendron pubescens and its homeopathic dilutions.)
Tuesday, 9 August 2011
Source : pubmed & Indian Journal of Research in Homeopathy
पशुऒं पर होम्योपैथिक दवाओं के परीक्षण अधिक देखे नही जाते हैं लेकिन इधर हाल के दिनों मे इन परीक्षणॊं की संख्या बढी है , हाँलाकि यह होम्योपैथिक सिद्दातों का पूर्ण रुप से पालन नही करते इसके बावजूद इनकी महत्ता से इन्कार नही किया जा सकता है । होम्योपैथिक पद्दति मे निशिचित सिद्दांत हैं और उनके लिये लक्षणॊं का लेना और उनके ऊपर प्रेसक्राब करना एक अनिवार्य शर्त है ।
हाँलाकि हाल ही मे The Faculty of Homeopathy २०११जर्नल मे प्रकाशित एक लेख जो पबमेड पर प्रकाशित हुआ कम चर्चा का विषय रहा । पटेल इन्सटिटुयूट आफ़ फ़ारमासियुटिकल रिसर्च के सी.आर. पाटिल , आर.बी.जाधव आदि का लेख रस टाक्स की anti inflammatory property पर था ।
सर्वप्रथम Complete Freund's Adjuvant (CFA) द्वारा चूहों को गठिया से पीडित किया गया और उसके बाद सिलसिलेवार शुरु हुये प्रयोगशाला परीक्षण । रस टाक्स के 3cH, 6cH, 30cH, 200cH पोटेन्सी को सफ़लतापूर्वक प्रयोग कर के उनके परिणामों को होम्योपैथिक मैटैरिया मेडिका आदि मे वर्णित लेखों के आधार को सही पाया गया । यह रिसर्च अभी जारी है ।
Modulation of arthritis in rats by Toxicodendron pubescens and its homeopathic dilutions.
Patil CR, Rambhade AD, Jadhav RB, Patil KR, Dubey VK, Sonara BM, Toshniwal SS.
Source
R. C. Patel Institute of Pharmaceutical Education and Research, Karvand Naka, Shirpur 425 405, Dhule, Maharashtra, India.
Abstract
BACKGROUND:
Toxicodendron pubescens P. Mill (Anacardiaceae) known in homeopathy as Rhus toxicodendron (Rhus tox) is used as an anti-inflammatory medicine in homeopathic practice. In this study, Rhus tox in its crude form and homeopathic dilutions (3cH, 6cH, 30cH, 200cH) was evaluated for effects on Complete Freund's Adjuvant (CFA) induced arthritis in rats.
METHOD:
We assessed the severity of arthritis through observations including inflammatory lesions, body and organ weight and hematological parameters including C-reactive protein (CRP). Blinded radiological analysis of the affected joints and pain intensity determination was also carried out.
RESULTS:
Rhus tox protected rats from CFA-induced inflammatory lesions, body weight changes and hematological alterations. Rhus tox protected against radiological joint alterations due to arthritis. Arthritic pain scores were also favorably affected by Rhus tox. All the dilutions of Rhus tox including crude form showed anti-arthritic activity. The maximum protective effect was evident in the crude form at 10mg/kg/day, by mouth.
CONCLUSION:
This study supports claims in the homeopathic literature on the role of Rhus tox and its ultra dilutions in the treatment of arthritis and associated pain. Further study is needed to explain this anti-arthritic effect of Rhus tox.
Blog Author ( ब्लाग रचयिता ) : डा. प्रभात टन्डन
जन्म भूंमि और कर्म भूमि लखनऊ !! वर्ष १९८६ में नेशनल होम्योपैथिक कालेज , लखनऊ से G.H.M.S. किया , और सन १९८६ से ही इन्टर्नशिप के दौरान से ही प्रैक्टिस मे संलग्न .. वर्ष १९९४ मे P.H.M.S. join करते-२ मन बदला और तब से प्राइवेट प्रैक्टिस मे ………. आगे देखें ।
सेन्टिसमल स्केल से LM स्केल तक का सफ़र
Sunday, 7 August 2011
पिछ्ले ३ महीनों मे जो महत्वपूर्ण परिवर्तन क्लीनिकल प्रैक्टिस मे किये उसमे आर्गेनान के ६वें संस्करण का अनुकरण करते हुये LM पोटेन्सी को अपनाना था । हाँलाकि इसका मन तो पिछ्ले साल ही बना लिया था लेकिन लखनऊ मे LM दवाओं की उपलब्धता न के बराबर है , इस साल २ आर्डर SBL Limited को भेजे लेकिन उनमे से एक काफ़ी लम्बे अर्से बाद प्राप्त हुआ । गत एक महीने में LM पोटेन्सी से मिल रहे परिणाम मुझे आशचर्यचकित करते रहे हैं । बिल्कुल साफ़ शब्दों मे कहना चाहूगाँ कि यह परिणाम सेन्टिसमल स्केल से अलग , त्वरित और बगैर किसी रोग मे बढोतरी ( Homeopathic aggravation ) किये थे । हाँलाकि शुरुआत इतनी सहज न थी , इतने लम्बे समय से सेन्टिसमल का साथ छोड्ना भी आसान न था । रोगियों के डेटाबेस को एक बार फ़िर से खंगालना पडा और आर्गेनान आफ़ मेडिसन के छ्वाँ संस्करण को भी एक बार फ़िर से पढने की आवशयकता पड गई । हाँलाकि आज से २५ साल पहले तो आर्गेनान सिर्फ़ पास होने के लिये ही पढी थी । उन जटिल रोगियों मे जहाँ सेन्टिसमल पोटेन्सी की दवायें सही चुनाव होने के बावजूद काम नही कर रही थी या काम करने के बाद उनका action रुक सा गया था , उनमे बगैर दवा बदले LM को प्रयोग किया , और आजकल जब इन महीनों मे वाइरल इन्फ़ेकशन आदि एक्यूट रोग बढ जाते हैं उनमें भी आरम्भ मे करीब ३०% रोगियों और अब इधर ३ सप्ताह के बाद लगभग ६०% रोगियों में LM का प्रयोग कर रहा हूँ और परिणाम आशचर्य़ चकित करने वाले रहे । जटिल रोगों ( chronic cases ) मे रुकी हुई progress को दोबारा और बगैर लक्षणॊं मे बढोतरी हुये देखा और वहीं एक्यूट रोगों मे इतनी त्वरित प्रक्रिया पहले कभी न देखी । फ़िलहाल मै ०/३ से ०/५ तक की पोटेन्सी प्रयोग कर रहा हूँ । आगे आने वाली कई पोस्ट LM से मिल रहे परिणामों से संबधित रहेगीं ।
आखिर LM पोटेन्सी ही क्यूँ :
इसके लिये आर्गेनान के ५ वें और ६ वे संस्करण को देखना पडेगा । हैनिमैन ने अपने जीवन काल मे होम्योपैथी चिकित्सा पद्दित मे निरंतर बदलाव किये , उनमे से एक महत्वपूर्ण बदलाव उनके जीवन के अंतिम दस वर्षॊं मे था जिसमे उन्होंने होम्योपैथिक दवाऒं की मात्रा को और अधिक तनु और डायनामायिज किया और उसके परिणाम उनको बिल्कुल अलग दिखे । हैनिमैन इस बात से अनभिज्ञ नही थे कि अनेक संवेदनशील रोगियों मे होम्योपैथिक औषधियाँ रोग के लक्षणॊं को बढा देती है । और उसके बाद शुरु होती है एक अंतहीन इंतजार की प्रक्रिया । भले ही होम्योपैथिक aggravation को होम्योपैथ दवा की क्रिया का एक हिस्सा मानें लेकिन कष्ट मे घिरा रोगी चिकित्सक के कहे अनुसार कम बल्कि अधिकतर केस मे वह ऐलोपैथिक दवा लेकर होम्योपैथी मे वापस न आने की कसम खा लेता है ।
४ और ५ वें संस्करण को अपनाने का सबसे अधिक नुकसान होम्योपैथिक प्रैक्टिस मे आये नौसिखियों और शौकिया लोगों ने किया और इन शैकिया होम्योपैथिक करने वालों को मुझे याद है कि नेशनल होम्योपैथिक कालेज , लखनऊ के भूतपूर्व प्राचार्य प्रो. डां जी. चौधरी ने बौक्सोपैथ ’ Boxopath ‘ की संज्ञा दे डाली । अंधाधुन पोटेन्सी के साथ खिलवाड एक आम बात सी हो गई है । केन्ट “ Lesser Writings “ मे लिखते हैं
“ I should rather be in a room with a dozen people slashing with razors than in the hands of an ignorant prescriber of high potencies . They are means of tremendous harm , as well as of tremendous good . “ Kent -Lesser writings
सेन्टिसमल स्केल मे जहाँ दवा का अनुपात १:१०० का रहता है वहीं LM मे १: ५०००० का और हर step पर succussions १०० । ( सेन्टीसमल मे १० succussions ) नीचे दिये चार्ट से समझें ) औषधि को इस लेवल तक तनु किये जाने से जहाँ औषधि की पावर कई गुना बढ जाती है वहीं succussions की वजह से दवा से रोग की बढॊतरी की संभावना न के बराबर रह जाती है ।
LM पोटॆन्सी की उपलब्धता ०/१ से ०/३० तक रहती है वहीं सेन्टीसमल मे पोटेन्सी की उपलब्धता ३०-२००-१०००-१००००-५०००००-CM मे रहती है ।
Homeopathic Pharmacy Terminology
Courtesy : Valerie Sadovsky
Mother tincture
Alcohol extract of a soluble substance not potentized. Usually stored in 87% to 100% alcohol
Liquid stock bottle
Potentized remedy in solution (i.e. Sulphur 12c) preserved with 87% - 100% alcohol
Remedy solution bottle
1 pellet (#10) poppy seed size, of a lm potency or c potency is put in 4oz. of water + 2 to 3 teaspoons of 90-95% ethyl alcohol (Everclear). Succuss this bottle 8-10 times before taking out each dose (1-3 teaspoons) to put in the dosage cup
Dosage cup
A 4oz. cup of distilled water with 1-3 teaspoons from the remedy solution bottle. Stir vigorously, take 1 teaspoon as 1 dose
Succussion
To hit against a resilient object such as a leather bound book or the palm of your hand
Triturate
Grind in a mortar and pestle
Potency Symbols
LM
1:50,000 (50 millesimal scale); also written as LM/1, LM/2, 0/1, 0/2, or Q1, Q2, etc.
X
1:10 (decimal scale); also written as D in Europe
C
1:100 (centesimal scale); also written as CH in Europe
1M
1,000 C (centesimal scale)
10M
10,000 C (centesimal scale)
50M
50,000 C (centesimal scale)
CM
100,000 C (centesimal scale)
How to Make a 3C Trituration
1. 1 grain of plant, mineral, metal, etc., + 100 grains of milk sugar and triturated for 1 hour = 1C potency (trituration is done in three stages of twenty minutes each; see The Organon, paragraph 270 and footnote #150)
2. 1 grain of 1C + 100 grains of milk sugar + triturated for 1 hour = 2C potency
3. 1 grain of 2C + 100 grains of milk sugar + triturated for 1 hour = 3C potency
How to Make an LM Potency from a 3C Trituration
1. 1 grain of 3C potency diluted in 500 drops (100 drops alcohol and 400 drops water) = LM/0 (see The Organon, paragraph 270)
2. 1 drop of LM/0 + 100 drops of alcohol + 100 succussions = LM/1 potency
1 drop of LM/1 is put on 500 granules of milk sugar (#10 pellets)
3. 1 granule of LM/1 dissoved in one drop of water + 100 drops of alcohol + 100 succussions = LM/2 potency
1 drop of LM/2 is put on 500 granules of milk sugar (#10 pellets)
4. 1 granule of LM/2 dissolved in one drop of water + 100 drops of alcohol + 100 succussions = LM/3 potency (continue this process up to the LM/30 potency)
"Mass Production" Method
Supplies:
Poppy seed size pellets of sac lac.
Distilled water.
Everclear.
"Wet" measurement vial (W-MV) : 1 dram vial with 1 drop of water and 100 drops of Everclear.
"Dry" measurement vial (D-MV): 1 dram vial with 500 poppy seed size pellets of sac lac.
Unbleached coffee filter.
Pipette.
Empty clear 1 dram vial.
Empty amber 1 dram vial.
Sticky labels.
Method:
1. Put 1 pellet of LMn in a clear 1 dram vial. Using the pipette, add 1 drop of water and let it dissolve.
2. Place this vial side to side to the W-MV and fill it in with Everclear to the level of W-MV.
3. Succuss 100 times.
4. Place an empty clear 1 dram vial side to side to the D-MV, fill it in with sac lac pellets to the level of D-MV.
5. Spread the pellets on the coffee filter and pour the prepared solution over them. Let dry for 1 day.
Put into an amber vial, cork and label as LMn+1
To Dispense to a Patient:
Mix 4 oz of distilled water with 3 tea spoons of Everclear. Fill 2/3 of 6 oz amber bottle with this mixture. Add 1 pellet of LM.
Before each dose, the patient should succuss the bottle, put 1 tea spoon in
4 oz. of pure water, stir and take one tea spoon out of it.
फ़िर क्या कारण हैं कि LM के प्रयोगकर्ता कम दिखाई पडते हैं :
LM पोटेन्सी आर्गेनान के ६ वें संस्करण मे आई जिसको हैनिमैन ने १८४२ मे अपनी मृत्यु से पहले के दस वर्ष के दौरान पूरा किया । कई होम्योपैथ मानते हैं कि आर्गेनान के ५ और ६ वें संस्करण मे कुछ खास फ़र्क नही है , लेकिन वह गलत हैं । आर्गेनान का यह अन्तिम संस्करण हैनिमैन की बदलती और उच्च सोच का माध्यम रहा । इस संस्करण मे ६० नये aphorisms डाले गये, ४९ आंशिक एडीशंस किये गये और ५ वें संस्करण के ४० aphorisms को हटा दिया गया । लेकिन अफ़सोस हैनिमैन प्रकाशक से मनमुटाव के कारण उसको उस वर्ष प्रकाशित न कर सके और अगले ही वर्ष उनका देहांत हो गया । हैनिमैन के दूसरी पत्नी मैलेनी ने तमाम वादों के बाद भी इस छ वे संस्करण को प्रकाशित होने न दिया । विस्तृत मे देखें यहाँ । वह एक मोटी रकम चाहती थी और कोई प्रकाशक उनको देने को तैयार न हुआ और आर्गेनान का यह संस्करण उनके जीते जी भी प्रकाशित न हो पाया । औरॊ की तरह हैनिमैन के पौत्र सुस हैनिमैन ने भी “ छ वें संस्करण “ को प्रकाशित करवाना चाहा लेकिन मेलेनी ने उनको ऐसा न करने के लिये आगाह किया ।
“I beg to inform you that the exclusive rights to publish the 6th edition belongs solely to me and I possess th 6th edition of the Organon written by my late husband’s hand .Dr Suss’swork can have no claim whatever to be genunine . “
सन १८७८ मे मेलेनी की मृत्यु के बाद यह हस्तलिपि जर्मनी मे सुरक्षित रही और सन १९२० मे यह पहली बार डां विलियम बोरिक के अथक प्रयास से प्रकाशित हुई । सन १९२१ मे डा विलियम बोरिक ने ही इसका अंग्रेजी अनुवाद भी प्रकाशित किया । लेकिन तब तक होम्योपैथी चिकित्सा पद्दित कई देशॊं मे अपनी अच्छी पैठ बना चुकी थी और इस दौरान के चिकित्सक ४ संस्करण के “ wait and watch “ तरीकों पर चलना शुरु हो चुके थे ।
छ्वे संस्करण के दिशानिर्देश को पूरी तरह से १९५० मे फ़्रांस के डां चार्लस फ़ौहद ने जारी किया | सन १९५७ में जेनेवा के डा पियेर शिडिमिड ने एक पुस्तक प्रकाशित की , ’ Hidden Treasures of the 6th Edition of the Organon ’ । भारत मे LM को लाने का श्रेय सन १९५७ मे डां चौधरी के परिवार को रहा और आज भी विशव मे सबसे अधिक LM प्रयोगकर्ता भारत मे ही हैं । लेकिन इसके बावजूद केन्ट के तरीकॊं पर चलने वालों की संख्या अपने देश मे कही अधिक है क्योंकि अधिकतर होम्योपैथी चिकित्सा संस्थानों की ओ.पी.डी. मे आज भी पुराने संस्करण के तरीकों को ही अपनाया जाता है ।
दूसरा एक और सबसे बडा कारण होम्योपैथिक दवा निर्माताओं का होम्योपैथिक के मूल स्वरुप को बढावा न देना रहा । व्यवासायिक दौर मे प्रवेश कर रही होम्योपैथी मे सबसे बडी दिक्कत पेटेन्ट और काम्बीनेशन को बढावा देना भी है । बेतुके काम्बीनेशन से लैस अधिकतर निर्माता अपने पेटेन्ट प्रोडक्ट पर तो ध्यान देते हैं लेकिन मूल स्वरुप को नही । आखिर उनकी कमाई तो पेटेन्ट से ही होती है
लक्षणॊं मे बढोतरी ( Aggravations ) और आर्गेनान के छ वें संस्करण मे हैनिमैन का नजरिया :
लेकिन छ वाँ संस्करण कई मायने मे अलग था । ५ वें संस्करण को अतीत मानते हुये हैनिमैन ने aphorism 246 के foot note मे लिखा :
footnote 132 of § 246 Sixth Edition
What I said in the fifth edition of the organon, in a long note to this paragraph in order to prevent these undesirable reactions of the vital energy, was all the experience I then had justified. But during the last four or five years, however, all these difficulties are wholly solved by my new altered but perfected method. The same carefully selected medicine may now be given daily and for months, if necessary in this way, namely, after the lower degree of potency has been used for one or two weeks in the treatment of chronic disease, advance is made in the same way to higher degrees, (beginning according to the new dynamization method, taught herewith with the use of the lowest degrees).
footnote 156 § 270 Sixth Edition
…..by means of this method of dynamization (the preparations thus produced, I have found after many laborious experiments and counter-experiments, to be the most powerful and at the same time mildest in action, i.e., as the most perfected) the material part of the medicine is lessened with each degree of dynamization 50,000 times yet incredibly increased in power…..
डेसीमल और सेन्टिसमल पोटेन्सी के साथ LM पोटेन्सी किसी भी होम्योपैथिक चिकित्सक की प्रैक्टिस का उपयोगी हिस्सा हो सकती है । आवशयकता है समयानुसार उनको विभिन्न रोगों मे प्रयोग करने का और परिणाम निकालने का ….
संबधित पोस्ट :
- Hahnemann’s 6th edition Organon – digital image on web now
- डॉ. क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैमुअल हैनिमेन- जन्म दिवस पर विशेष ( A Tribute to Dr Samuel Hahnemann )
- सेंकेंड प्रिसक्पशन और सही पोटेन्सी का चुनाव (Second Prescription & selection of potency)
- The LM Potencies in Homeopathy : From the beginnings to the present day
- होम्योपैथी -तथ्य एवं भ्रान्तियाँ ” प्रमाणित विज्ञान या केवल मीठी गोलियाँ “( Is Homeopathy a trusted science or a placebo )
Blog Author ( ब्लाग रचयिता ) : डा. प्रभात टन्डन
जन्म भूंमि और कर्म भूमि लखनऊ !! वर्ष १९८६ में नेशनल होम्योपैथिक कालेज , लखनऊ से G.H.M.S. किया , और सन १९८६ से ही इन्टर्नशिप के दौरान से ही प्रैक्टिस मे संलग्न .. वर्ष १९९४ मे P.H.M.S. join करते-२ मन बदला और तब से प्राइवेट प्रैक्टिस मे ………. आगे देखें ।Clinic : Meo Lodge , Ramadhin Singh Road , Daligunj , Lucknow
E mail : drprabhatlkw@gmail.com
Landline No : 0522-2740211. 0522-6544031
Mobile no : xxxxxxxxx
व्यक्तित्व विकास, शारीरिक भाषा और होम्योपैथी – एक अभिनव अवधारणा ( Constitutional Prescribing ,Body Language and Homeopathy )
Friday, 17 June 2011
होम्योपैथिक प्रिसक्राबिंग मे विवधिता अकसर देखी जा सकती है । लगभग हर चिकित्सक का औषधि सेलेकशन अन्य से भिन्न ही दिखता है । एक उचित सिमिलमम को सर्च करने के लिये कई चिकित्सक सम्पूर्ण लक्षण ( totality of symptoms ) लेने पर यकीन करते है , कई मियाज्म (miasm ) आधारित प्रिसक्र्पशन पर पर , कुछ उन अनोखे लक्षण को तलाशते हैं ( rare , uncommon & striking symptoms ) जो रोग के सामान्य लक्षण से अलग दिखता है ; कई डां सहगल के तरीकों का अनुकरण करते हुये सिर्फ़ मानसिक लक्षण पर प्रिसक्राइब करते हैं और कई डां प्रफ़ुल्ल विजयकर का अनुकरण करते हैं जिनमें रोगी की गतिविधि, ठंडक और गर्मी से सहिषुण्ता/असहिषुणता ( thermal ), प्यास और शारीरिक या मानसिक लक्षण में बदलाव औषधि सेलकशन के लिये पर्याप्त मापदंड रहता है ।
इनमे से वह भी हैं जो शरीर की भाषा ( Body language ) और Constitution को आधार मानकर प्रिसक्राबिग करते हैं । शारिरिक भाषा हमारे चारों तरफ है. यह एक दिलचस्प विषय है और एक है रोमांचकारी अनुभव भी । शारिरिक भाषा मौखिक संचार में तो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती ही है लेकिन एक होम्योपैथ के लिये तो रोगी की शारिरिक भाषा को समझना और भी आवशयक हो जाता है । भले ही रोजमर्रा की जिदंगी मे इसकी कोई अहमियत न हो लेकिन अगर हम नैदानिक(clinical) बिदुं से अगर हम उसका उपयोग करे तो उसके प्रयोग सार्थक सिद्ध होते है ।
रोगी का परमार्श कक्ष मे प्रवेश करना , उसका उठना/बैठना , वार्तालाप करते समय उसके चेहरे के हाव भाव आदि एक उचित सिमिलिमम की आवशयकताओं को पूरा करते हैं । इसकी उपयोगिता सिर्फ़ किताबी ज्ञान तक ही सीमित नही है बल्कि यह अन्य क्षेत्रों भी उपयोगी है जैसे :
- एक तरफ़ा रोगों मे जहाँ लक्षण न के बराबर दिखाई पड्ते हों ।
- मनश्चिकित्सीय रोगियो में
- बाल रोगों मे
- विरोधाभासी लक्षणॊं मे
- बहरे, गूंगे और मन्द बुद्दि रोगियों मे
- समृद्ध और जटिल मेटेरिया मेडिका और रेपर्टिरी के अध्यन्न को सरल बनाने मे ।
- शरीर की भाषा की मदद से रुब्रिक्स को समझने मे ।
- और सबसे मुख्य बात कि यह बहुत बहूमूल्य समय बचाता है ।
इसी तरह Constituitional प्रेसक्राइबिग की भी होम्योपैथिक औषधि चुनाव मे एक महत्वपूर्ण भूमिका है । होम्योपैथिक आधारित constituition का तात्पर्य एक इन्सान के मानसिक और शारिरिक व्यक्तित्व को परिभाषित करना है । लेकिन यह भी एक सत्य है कि इसकी बुनियाद हैनिमैन ने नही रखी । गैलन (130-200 ई.पू.) और हिप्पोक्रेट्स (400 ई.पू.) ने मनुष्य के व्यक्तित्व को समझने का प्रयास किया । जहाँ हिप्पोक्रेट्स (400 ई.पू.) का मानना था कि शरीर चार humors अर्थात रक्त,कफ, पीला पित्त और काला पित्त से बना है. Humors का असंतुलन, सभी रोगों का कारण है . वही गैलन Galen (130-200 ई.) ने इस शब्द का इस्तेमाल शारीरिक स्वभाव के लिये किया , जो यह निर्धारित करता है कि शरीर रोग के प्रति किस हद तक संवेदन्शील है । हिप्पोक्रेट के Humour शब्द का तात्पर्य शरीर मे प्रवाहित हो रहे तरल पद्दार्थ से था हाँलाकि यह तकनीकी रुप से यह प्रचलित भावनाओं से जुडा था जैसे :
- प्रसन्नता या खुशी का रक्त से संबध - सैन्गूयूनि टेम्परामेन्ट (Sanguine Temperament)
- कफ़ का चिंता और मननशीलता से संबध - फ़ेलेगमेटेक ( phlegmatic Temperament)
- पीले पित्त का क्रोध से संबध - कोरिक (Choleric Temperament)
- उदासी का काले पित्त से - मेलोन्कोलिक (Melancholic Temperament)
4 humours in respective order: choleric, melancholic, phlegmatic, and sanguine
इन चार स्वभावों को हम एक सक्षिप्त उदाहरंण से आसानी से समझ सकते हैं । एक होटल मे चार मित्र सूप पीने जाते है । लेकिन अचानक चारों की नजर सूप मे तैरते बाल की तरफ़ पड जाती है पहला मित्र देखते ही आग बबूला हो उठा , गुस्से से उसने सूप का प्याला वेटर के मुँह पर दे मारा ( Choleric ) , दूसरे ने मुँह बनाया अपने कोट को झाडा और सीटी बजाता हुआ निकल गया (Sanguine) , और तीसरा रुँआसा सा हो गया और बोला कि यह सब उसी की जिदंगी मे अक्सर क्यूं होता रहता है (Melancholic ) और चौथा मित्र तो बडे दिमाग वाला निकला , सूप मे से बाल को किनारे किया ;सूप पिया और वेटर से नुकसान हुये सूप के बदले दूसरे सूप की फ़रमाईश भी कर डाली ( phlegmatic)
इन चार स्वभावों को देखने से यह लगता है कि अमुक स्वभाव अच्छा या बुरा होता है , लेकिन ऐसा नही है , प्रत्येक स्वभावों के धन पक्ष भी है और ॠण पक्ष भी । हाँ उचित सिमिलिमन से हम उन कमजोरियों को कम अवशय कर सकते हैं या यो कहें कि ॠण पक्ष को धन पक्ष मे बदल सकते हैं ।
एक नजर देखते हैं इन चार स्वभावों मे धन पक्ष और ॠण पक्ष की :
सैन्गूयूनि टेम्परामेन्ट (Sanguine Temperament):
धन पक्ष : हमेशा प्रसन्न रहने वाले, आत्मविशवास से भरपूर , आशावादी , बहिर्मुखी और जीवन को जीने वाले ।
ॠण पक्ष :आत्मसंतोष की कमी , संवेदन्शील, अल्पज्ञता, अस्थिरता, बाहरी दिखावा करने वाले और ईर्ष्या को झुकाव ।
फ़ेलेगमेटेक टेम्परामेन्ट ( phlegmatic Temperament) :
धन पक्ष : अच्छी तरह से संतुलित, जीवन के साथ संगत, भरोसेमंद, रचनात्मक और विचारशील, संतुष्ट
ॠण पक्ष : आलसी, अकर्मण्य . अपने कर्तव्य की उपेक्षा , दुविधाग्रस्त, अपने कर्तवों को टालने वाले , महत्वाकांक्षा विहीन , दूसरों को भी प्रेरित न कर पाना
कोरिक टेम्परामेन्ट (Choleric Temperament) :
धन पक्ष : मजबूल इच्छाशक्ति वाले , दुनिया को अपने तरीके से चलाने वाले , आत्मविशवास से भरपूर
ॠण पक्ष : प्रचंड गुस्सा , अपने को श्रेष्ठ समझना , विरोधों को सहन न कर पाना , सहानभूति का अभाव , जीवन मे छ्ल , कपट और पाखंड का सहारा लेना
मेलोन्कोलिक टेम्परामेन्ट (Melancholic Temperament) :
धन पक्ष : प्रतिभाशाली, बेहद रचनात्मक , संवेदनशील, सपने देखने वाले , अतंर्मुखी, विचारशील, आत्म त्याग की भावना से भरपूर , जिम्मेदार, विश्वसनीय
ॠण पक्ष : चिंता और अवसाद ग्रस्त , अपनी प्रतिभा का कम उपयोग करने वाले , मुखरता की कमी , आसानी से किसी को माफ़ न कर पाना , बेहद संवेदनशील
मन और शरिरिक गठन की गहरी जडॆं
पाइथागोरस से जुडी हैं
उदर हिप्पोक्रेट्स से
शाखायें पेरासेलसस में
और फ़ल वास्तव मे हैनिमैन से जुडॆ हैं ।
हैनिमैन की प्रशंसा करनी होगी कि उन्होने Hippocratic temperaments और humors को मैटेरिया मेडिका मे एकीकृत कर के हमे यह दिखाया कि हम किसका इलाज कर रहे हैं और वह किस से पीडित है ।
आर्गेनान आफ़ मेडिसन मे हैनिमैन लिखते हैं :
Aphor .211
This is true to such an extent, that the state of patient’s Mind and Temperament (Gemuethszustand) is often of most decisive importance in the Homoeopathic selection of a remedy, since it is a sign possessing a distinct peculiarity, that should least of all escape the accurate observation of the physician.
यह बात किसी सीमा तक सही और सत्य है कि रोगी की मानसिक दशा रोग के लिये उपयुक्त औषधि चुनने मे बहुत सहायक होती है । जो चिकित्सक सावधानी के साथ इस निर्णायक मानसिक लक्षण पर दृष्टि रखतेहैं उनकी तीक्ष्ण नजर से रोगी के रोग का कोई भी लक्षण छिपा नही रह सकता |
क्लीनिकल प्रकैटिस मे Constituitional prescribing की भूमिका :
रोगी को देखते हुये मूल स्वभाव को तो हम देखते ही हैं लेकिन रोग ग्रस्त मनुष्य में जब वह स्वभाव मूल से भिन्न दिखाई पडता है तो उसकी भूमिका और भी अधिक बढ जाती है । जैसे एक कैल्कैरिया कार्ब का रोगी जो phlegmatic स्वभाव का है किसी कारण वश बहुत उग्र हो जाता है ( Choleric) तो उसका यह भिन्न स्वभाव दवा का सेलेक्शन मे भिन्न्ता ला सकता है । इसी तरह मृदु भाढी पल्साटिला नारी तनाव को झेलने मे अपने को असहज पाती है तो उसमे होने वाले स्वभावों मे अन्तर दवा के चुनाव मे फ़र्क डाल सकते हैं ।
लुक डि फ़िशर ने Hahnemann Revisited पुस्तक मे एक उदाहरण के जरिये सचित्र इसको समझाया है ।
एक फ़ास्फ़ोर्स व्यक्त्तित्व का इन्सान जो अपनी यात्रा अपने ही व्यक्तित्व मे न कर पाया । कारण समय-२ उसके जीवन चक्र मे आने वाले परिवर्तन । चित्र पर किल्क करें और देखें ।
रोगी मे आने वाले स्वभावों मे अन्तर मानसिक लक्षणॊं की श्रेणी मे आते हैं । और दवा चुनाव मे वह अपनी वरियता सबसे ऊपर रखते हैं । नये रोगों ( acute diseases ) मे इनकी भूमिका भले ही बहुत न हो लेकिन जटिल और पुराने रोगों मे यह दवा चुनाव मे महत्वपूर्ण आधार बनते हैं ।
§ 5
Useful to the physician in assisting him to cure are the particulars of the most probable exciting cause of the acute disease, as also the most significant points in the whole history of the chronic disease, to enable him to discover its fundamental cause, which is generally due to a chronic miasm. In these investigations, the ascertainable physical constitution of the patient (especially when the disease is chronic), his moral and intellectual character, his occupation, mode of living and habits, his social and domestic relations, his age, sexual function, etc., are to be taken into consideration.
सूत्र ५-रोग के मूल कारण की खोज
रोग नया हो या पुराना चिकित्सक को बीमारी के मूल कारणॊं की खोज करना नितान्त आवशयक है । नये रोगों मे रोग उत्पन्न करने और रोग को उत्तेजना देने वाले कारणॊं पर तथा पुरानी बीमारियों मे रोग के इतिहास पर चिकित्सकों को बहुत अधीरता और सावधानी से विचार करना चाहिये क्योंकि ऐसा करने पर ही रोग के मूल कारण का पता लग सकता है । वस्तुत: चिकित्सक को रोगी की शरीर रचना और प्रकृति – गठन , शक्ति , स्वभाव , आचरण , च्यवसाय , रहन सहन , आदतें , समाजिक तथा परिवारिक संबन्ध , आयु, ज्ञान्निद्र्यों के व्यवाहार पर पूरी तरह से विचार कर लेना चाहिये ।
§ 213
We shall, therefore, never be able to cure conformably to nature – that is to say, homoeopathically – if we do not, in every case of disease, even in such as are acute, observe, along with the other symptoms, those relating to the changes in the state of the mind and disposition, and if we do not select, for the patient’s relief, from among the medicines a disease-force which, in addition to the similarity of its other symptoms to those of the disease, is also capable of producing a similar state of the disposition and mind.1
1 Thus aconite will seldom or never effect a rapid or permanent cure in a patient of a quiet, calm, equable disposition; and just as little will nux vomica be serviceable where the disposition is mild and phlegmatic, pulsatilla where it is happy, gay and obstinate, or ignatia where it is imperturbable and disposed neither to be frightened nor vexed.
सूत्र २१३ – रोग के इलाज के लिये मानसिक दशा का ज्ञान अविवार्य
इस तरह , यह बात स्पष्ट है कि हम किसी भी रोग का प्राकृतिक ढंग से सफ़ल इलाज उस समय तक नही कर सकते जब तक कि हम प्रत्येक रोग , यहां तक नये रोगों मे भी , अन्य लक्षणॊं कॆ अलावा रोगी के स्वभाव और मानसिक दशा मे होने वाले परिवर्तन पर पूरी नजर नही रखते । यादि हम रोगी को आराम पहुंचाने के लिये ऐसी दवा नही चुनते जो रोग के सभी लक्षण के साथ उसकी मानसिक अवस्था या स्वभाव पैदा करनेच मे समर्थ है तो रोग को नष्ट करने मे सफ़ल नही हो सकते ।
सूत्र २१३ का नोट कहता है :
ऐसा रोगी जो धीर और शांत स्वभाव का है उसमे ऐकोनाईट और नक्स कामयाब नही हो सकती , इसी तरह एक खुशमिजाज नारी मे पल्साटिला या धैर्यवान नारी मे इग्नेशिया का रोल नगणय ही रहता है क्योंकि यह रोग और औषधि की स्वभाव से मेल नही खाते ।
यही कारण है कि पोलिक्रेस्ट होम्योपैथिक दवाओं अपना अलग-२ स्वभाव को दिखलाती हैं । हिपोक्रेट के इस विभाजन को हैनिमैन , केन्ट , हेरिंग और ऐलेन ने मैटेरिया मेडिका मे जगह –२ प्रयोग किया है । जैसे पल्साटिला के बारे मे हैनिमैन लिखते हैं , “ Pulsatilla is suited to a low , tearful , changeable , plegmatic temparemt “ और फ़ास्फ़ोरस के बारे मे लिखा “ quick movements , rapid resolutions , and a cheeful mood are more often found in phosphorous . औषधियों के स्वभावों को जानने के लिये मैटेरिया मेडिका का अध्यन्न तो अनिवार्य शर्त है और उससे बढकर रिपर्टेरी मे MIND SECTION मे चिन्हित उन रुब्रिक्स को समझना और रोगी की भाषा मे बदलने की माहरत होनी चाहिये ।
Visible Code” in Repertorial Perspective - Important Rubrics
Mind Chapter
1. Activity, Mental
2. Actions, behaviour
3. Agony, anguish
4. Alert, mentally
5. Anger
6. Answers, general
7. Antics, plays
8. Anxiety
9. Automatic, behaviour
10. Aversion, general
11. Awkward
12. Bashful
13. Bites
14. Boredom, ennui
15. Busy
16. Caressed, agg.
17. Cheerful
18. Childish, behaviour
19. Clinging
20. Clothed, improperly
21. Crying
22. Dancing
23. Faces, makes
24. Frown, disposed to
25. Gestures, makes
26. Gloomy, morose
27. Grimaces, makes
28. Hatred feelings
29. Hurried
30. Hyperactive, children
31. Impolite
32. Indifference
33. Kicking, behaviour
34. Laughing, behaviour
35. Laziness, indolence
36. Moaning
37. Mocking
38. Plays, with his fingers
39. Rage
40. Restlessness
41. Screaming, shrieking
42. Serious, behaviour
43. Shameless
44. Sighing, emotional
45. Singing
46. Sit, inclination to
47. Sits, general
48. Speech, general
49. Smiling
50. Suspicious
51. Sympathetic
52. Torpor
53. Violent, behaviour
54. Walking, behaviour
55. Washing, hands
56. Whistling
57. Witty
58. Yielding
(II) Children chapter
(III) Legs
(IV) Limbs
(V) Generals
source : murphy repertory
courtesy : Dr Rajoo Kulkarani -body language and homeopathy PPS cure 7
मैटेरिया मेडिका और रिपर्ट्री मे इन चार constitutions से संबधित रुब्रिकस और औषधियों के बारे मे विस्तार से ग्रुप दिये हैं जैसे synthesis में : :source -synthesis 9
- सैन्गूयूनि टेम्परामेन्ट (Sanguine Temperament): Rubric mentioned under cheerful/confident/optimistic
- फ़ेलेगमेटेक टेम्परामेन्ट ( phlegmatic Temperament) : Rubric mentioned under dullness /indifference/slowness
- कोरिक टेम्परामेन्ट (Choleric Temperament) : passionate
- मेलोन्कोलिक टेम्परामेन्ट (Melancholic Temperament) : despair/ grief / sadness
संभावित औषधियाँ : source -murphy repertory :
Constitutions - CHOLERIC, constitutions
acon. ars. aur. BRY. carb-v. Caust. CHAM. coff. FERR. Hep. HYOS. kali-p. Kalm. Lach. Lyc. nat-m. Nit-ac. NUX-V. Phos. Plat. sec. Sil. sulph.
Constitutions - SANGUINE, constitutions
Acon. ars. aur. Calc. calc-p. Cham. chin. Chinin-s. Coff. FERR. HYOS. Ign. murx. Nit-ac. Nux-v. PHOS. plat. Puls. Sang.
Constitutions - PHLEGMATIC, constitutions
aloe Am-m. ant-t. Bell. calad. CALC. Caps. Chin. Clem. cocc. cycl. Dulc. ferr-p. hep. kali-bi. kreos. Lach. Merc. mez. Nat-c. Nat-m. PULS. seneg. Sep.
Constitutions - MELANCHOLIC, constitutions
Acon. anac. AUR. Aur-m. bell. Bry. Calc. chin. cocc. Colch. Graph. IGN. Lach. Lil-t. Lyc. murx. NAT-M. Plat. PULS. Rhus-t. staph. stram. Sulph. verat.
Blog Author ( ब्लाग रचयिता ) : डा. प्रभात टन्डन
जन्म भूंमि और कर्म भूमि लखनऊ !! वर्ष १९८६ में नेशनल होम्योपैथिक कालेज , लखनऊ से G.H.M.S. किया , और सन १९८६ से ही इन्टर्नशिप के दौरान से ही प्रैक्टिस मे संलग्न .. वर्ष १९९४ मे P.H.M.S. join करते-२ मन बदला और तब से प्राइवेट प्रैक्टिस मे ………. आगे देखें ।
Clinic : Meo Lodge , Ramadhin Singh Road , Daligunj , Lucknow
E mail : drprabhatlkw@gmail.com
Landline No : 0522-2740211. 0522-6544031
Mobile no : xxxxxxxxx
पूरक और वैकल्पिक चिकित्सा पद्दतियों और पशु होम्योपैथिक चिकित्सा के पहले डॆटाबेस का शुभारंभ (Launch of CAM Quest Database & Homeopathic Veterinary Database (VetCR))
Wednesday, 23 March 2011
जर्मनी में हाल ही में Carstens फाउंडेशन ने सीएएम में एक उत्कृष्ट क्लीकिल रिसर्च का ऑनलाइन डेटाबेस शुरू किया है. एक्यूपंक्चर, anthroposophic चिकित्सा, आयुर्वेद, bioenergetics, हर्बल चिकित्सा, होम्योपैथी, मैनुअल चिकित्सा, मन शरीर चिकित्सा और TCM: नौ विभिन्न उपचारोंको को इस अध्ययन मे शामिल किया गया है.
इस डेटाबेस मे जर्मनी मे होम्योपैथिक केसों की रिपोर्ट की एक बड़ी संख्या शामिल है .वर्तमान में यह डेटाबेस अंग्रेजी और फ्रेंच में उपलब्ध है, लेकिन आगे अन्य यूरोपीय भाषाओं में अनुवाद करने की योजना है. इस साइट पर जाने के लिये http://www.cam-quest.org पर किल्क करें .
पहला होम्योपैथिक पशु चिकित्सा डेटाबेस (VetCR)
पशु चिकित्सा होम्योपैथी के मामले में नैदानिक अनुसंधान के पहले डेटाबेस अब ऑनलाइन उपलब्ध है. मूल पशु चिकित्सा के अध्ययन पर सभी उपलब्ध साहित्य , यादृच्छिक चिकित्सीय परीक्षण, गैर यादृच्छिक चिकित्सीय परीक्षण, पर्यवेक्षणीय अध्ययन, औषधि की प्रूविगं इस साईट पर सुलभता से उपलब्ध है . इस साईट पर जाने के लिये http://www.carstens-stiftung.de/clinresvet/index.php प्रर किल्क करें .
Launch of CAM-QuestDatabase
The Carstens Foundation in Germany has recently launched an excellent online database of clinica lresearch in CAM. Studies in nine different therapies have been included: acupuncture, anthroposophic medicine, ayurveda, bioenergetics, herbal medicine, homeopathy, manual medicine, mind-body medicine and TCM.
The database includes a large number of German homeopathic case reports and provides the facility to perform searches by disease, therapy and study design. The ‘quick search’ function provides a synopsis of studies using the most common therapies for the most common diseases whilst the ‘expert search’ function enables a detailed, comprehensive search across the CAM therapies and full range of diseases within the database.
At present the database is available in English, French, Dutch and German, but there are plans to translate it into all European languages. It is accessible free of charge at http://www.cam-quest.org
First Homeopathic Veterinary Database (VetCR)
The first database of clinical research in veterinary homeopathy is now accessible online. Containing all available literature on original veterinary studies it provides access to approximately 200 entries of randomised clinical trials, non-randomised clinical trials, observational studies, drug provings, case reports and case series.
Produced by the Carstens Foundation, the database is freely available at [ http://www.carstens-stiftung.de/clinresvet/index.php
